फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सुरक्षा किट के बिना खंभों पर चढ़ रहे संविदाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 20::
विज्ञापन


773 संविदा लाइनमैनों के भरोसे बिजली व्यवस्था



कई कर्मचारी बिना हेलमेट-बेल्ट कर रहे काम



संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे संविदा लाइनमैन अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं। बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ रहे फॉल्ट के बीच कई लाइनमैन बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के ही ऊंचे बिजली खंभों और हाईटेंशन लाइनों पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।



जनपद में लगभग ढाई लाख बिजली उपभोक्ताओं का जिम्मा 773 संविदा लाइनमैन हैं। इनमें 355 कुशल और 418 अकुशल कर्मचारी शामिल हैं। बिजली खपत बढ़ने के साथ फॉल्ट की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है, जिसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लाइनमैनों पर काम का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में कई स्थानों पर कर्मचारी बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, ग्लव्स और इंसुलेटेड उपकरणों के ही बिजली लाइनों की मरम्मत करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

चिंता की बात यह है कि जिले में पूर्व में करंट लगने और लाइन पर कार्य के दौरान कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। हाल ही में शटडाउन के दौरान लाइन दुरुस्त कर रहे एक लाइनमैन के झुलसने का मामला भी सामने आया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कर्मचारी दिन-रात फॉल्ट ठीक करने में जुटे रहते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन




वर्जन



सभी संविदा लाइनमैनों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिए जा चुके हैं, उनके लिए उनका उपयोग अनिवार्य किया गया है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।-ऋषभ देव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें