फोटो संख्या 03 सविंदा कर्मी शिव सिंह (कल्लू )
- फोटो : ETAWHA
इटावा। शनिवार को संविदा बिजली कर्मी की चक्कर आकर गिरने से मौत हो गई। महेवा स्थित बिजली सब स्टेशन पर एक कंपनी के अधीन ठेके पर कार्यरत नौधना गांव निवासी शिवसिंह उर्फ कल्लू (46) पुत्र तुलाराम शनिवार सुबह सब स्टेशन पहुंचा। उसके बाद वह किसी सूचना पर क्षेत्र में बिजली की लाइन ठीक करने जा रहा था। सब्जीमंडी के पास अचानक चक्कर आने से वह गिर पड़ा। मुंह से खून निकलने लगा। साथी उसे सीएचसी महेवा ले गए, जहां डॉ. मनोज गौड़ ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विद्युत सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता शशिकांत ने बताया कि मृतक शिवसिंह आगरा की फ्रेंड्स कंपनी में ठेके पर काम कर रहा था। कंपनी के प्रतिनिधि आरके तिवारी को उसकी मौत हो जाने की खबर दे दी है। मृतक के परिवार की विभाग व कंपनी के स्तर से हर संभव मदद की जाएगी। मृतक शिवसिंह का एक बेटा व दो बेटियां हैं। बेटे अंकित ने बकेवर थाना पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।