फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड सीमा पार कराने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 17: पुलिस की गिरफ्त में वसूली करने का आरोपी रिषभ भदौरिया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा/उदी। लॉकडाउन के दौरान रुपये लेकर जिले की सीमा से भूसे की गाड़ियां पास कराने वाले गैंग का एक सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कार्पियो गाड़ी के साथ पकड़ा गया युवक भिंड का रहने वाला है। उसके दो साथी भाग निकले।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि दो तीन दिनों से पुलिस को मध्यप्रदेश से सटी जिले की सीमा से भूसा गाड़ियों को पास कराने के नाम पर वसूली की शिकायतें मिल रही थी। शुक्रवार की रात उदी क्षेत्र में गश्त के दौरान सिंघल होटल पर तीन व्यक्ति मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे वाहन चालक हैं और गाड़ियों से भूसा ढोते हैं। कुछ देर पहले चंबल नदी पुल पर स्कार्पियो गाड़ी में मौजूद तीन लोगों ने जबरिया उनसे 500-500 रुपये ले लिए हैं।
इस सूचना पर पुलिस वाहन चालकों को लेकर मौके पर गई। चंबल नदी पुल के पास मौजूद शिवमंदिर के पीछे एक स्कार्पियो गाड़ी दिखी। पुलिस ने वहां पर एक युवक को पकड़ लिया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया युवक मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अहेती गांव का रिषभ भदौरिया पुत्र इंदल सिंह है। उसके पास से 4600 रुपये बरामद हुए। वह गाड़ी के कागजात नहीं दिखा पाया। उसने पुलिस को बताया कि वह सीमा पार कराने के नाम पर भूसा गाड़ियों से रुपये वसूलता है। कुछ रुपये उसके भागे हुए साथियों के पास हैं। बढ़पुरा थाना में आरोपी रिषभ के खिलाफ अवैध वसूली व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें