फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेगा में लगातार मिला काम तो नही जाएंगे शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों और जिलों से आए प्रवासी मजदूरों को मनरेगा तहत काम मिलने से काफी सहूलियत हुई है। मजदूरों की माने तो अगर मनरेगा में काम मिलता रहा तो वह कभी भी शहर की ओर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक महेवा के ग्राम पंचायत टडबा स्माइलपुर में मनरेगा के तहत नदी सफाई का कार्य किया जा रहा है। इनमें आधा सैकड़ा के करीब प्रवासी मजदूरों को भी काम पर लगाया गया है। प्रमोद कुमार ने बताया कि वह मथुरा में एक फैक्टरी में काम करते थे। फैक्टरी बंद होते ही घर आ गए और अब प्रतिदिन मनरेगा में काम करने जाते है। प्रवासी राजू और सुनील का कहना है कि मनरेगा में अगर लगातार काम मिलता रहेगा तो वह कभी शहर नहीं जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगर काम नहीं मिला तो रोजी रोटी के लिए शहर जाना मजबूरी भी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें