फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक में जा घुसा कंटेनर, केबिन में फंसा चालक

विज्ञापन
फोटो 33:::नेशनल हाईवे पर लगा जाम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
इटावा। शुक्रवार तड़के नेशनल हाईवे पर सुंदरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अनियंत्रित कंटेनर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कंटेनर चालक घायल हो गया, जबकि उसमें सवार 36 मजदूर सुरक्षित बचा लिए गए।
विज्ञापन


चालक को केबिन से निकालने में करीब दो घंटे लगे। पुलिस ने कटर की मदद से लोहे को काटकर चालक को बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान राजस्थान के चूरू निवासी तौसीफ के रूप में हुई है। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कंटेनर में सवार सभी मजदूर राजस्थान के सूरतगढ़ स्थित एक ईंट भट्टे से अपने घर बांदा लौट रहे थे। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। वाहन धीमी गति से रेंगते रहे, जिससे लंबा जाम लग गया। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। हाइड्रा क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कंटेनर को सड़क से हटाया गया। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
फ्रेंड्स कॉलोनी के एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा कंटेनर चालक को झपकी आने के कारण हुआ। चालक तौसीफ गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, कंटेनर में सवार अन्य सभी 36 मजदूर पूरी तरह सुरक्षित थे। पुलिस और बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को बाहर निकाला। मजदूरों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें