फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार 12 घंटे बारिश से ढहे 36 मकान

Mon, 27 Aug 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बारिश के कारण ढह गया घर। अमर उजाला
विज्ञापन
ताखा क्षेत्र में लगातार 12 घंटे हुई बारिश से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में सैकड़ों गरीबों के घर उजड़ गए और मकानों की छतें जमीन पर आ गईं। कुदरैल में दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके अलावा कई घरों में पानी घुस आया है।
विज्ञापन


 तहसील क्षेत्र में शनिवार की शाम से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह 10 बजे तक लगातार होती रही। इसके चलते ताखा क्षेत्र की दो दर्जन ग्राम पंचायतों में 36 से अधिक कच्चे मकान गिर पड़े। कुदरैल ग्राम पंचायत के कुदरैल गांव में मकान की दीवार मकान मालिक निजाम खान के ऊपर गिर पड़ी जिससे वह घायल हो गया। उसकी दो बाइकें मलबे में दब गईं। इसी ग्राम पंचायत में मलखान सिंह, शमसुद्दीन, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, धनीराम, राजेश कुमार के कच्चे मकानों की दीवारें एवं छतें गिर पड़ीं।  इसके अलावा चमेली देवी नगला कोरी, दयाराम निवासी तमोरी, लज्जाराम, अवधेश, संतोष के मकानों की छत एवं दीवार गिर पड़ीं और नरेश, जयवीर के मकान भी गिर पड़े। राजेंद्र सिंह नगला दुली, गिरजाशंकर लालपुरा, राकेश, शिव नयन, संतोष मुंशी के भी मकान गिर पड़े। नगरिया खनाबांध में प्रदीप कुमार, आसीन खान एवं कमल किशोर के मकानों की छतें गिर पड़ीं। मोहरी ग्राम पंचायत के मोहम्मद शरीफ के मकान की दीवार गिरी। ग्राम पंचायत भरतपुर खुर्द, अघीनी, समथर में भी  बम्हनीपुर ग्राम पंचायत के राघवेंद्र, सोनू, सुरेश, संजय, बबलू, जसवीर, विनोद, अवधेश, प्रहलाद, शशि, सुरेश, मनोज, संजू, सुधीश, अजीत, रविंद्र मिश्रा के कच्चे मकान की छतें एवं दीवारें गिर पड़ीं।  ऊसराहार में  मोहम्मद शरीफ  का कच्चा  मकान  गिर गया।

क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से सभी गांव पानी से लबालब हैं। कस्बा ऊसराहार में पूरा थाना परिसर पानी भरने से टापू बन गया है। भरतपुर खुर्द गांव के आसपास पानी ही पानी नजर आ रहा है। ऊसराहार में भरथना मार्ग पर पानी की निकासी न होने के कारण दर्जनों मकानों में पानी घरों के अंदर घुस गया है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाए जाने व ऊसराहार-भरथना मार्ग पर नाली के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें