फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्वरोजगार के लिए खादी ग्रामोद्योग सें जुड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 26::: चकरनगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण। स्रोत आयोजक
विज्ञापन

चकरनगर तहसील परिसर में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने किया जागरूकता कार्यक्रम



संवाद न्यूज एजेंसी



चकरनगर। तहसील परिसर चकरनगर में शनिवार को उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को खादी ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं, स्वरोजगार एवं रोजगारपरक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। अधिकारियों ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण व प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। मुख्य अतिथि राकेश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलने पर वह रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। विभागीय अधिकारियों ने खादी ग्रामोद्योग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राजावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें