फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा निकाल कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को कोसा

Sun, 12 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में रविवार को भरथना के चंद्रशेखर पार्क से कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव कर रहे थे। यात्रा में शामिल कांग्रेसियों के हाथों में झंडा और बैनर थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने 19 अप्रैल को नई दिल्ली में होने वाली रैली में चलने का भी लोगों से आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान ओलाविृष्ट और बरसात से हुई किसानों की फसल बर्बाद होने और आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग के साथ भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने कांग्रेसियों ने मांग की। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष  सूरज सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए  कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान सिंह  यादव ने कहा कि 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार 80 फीसदी किसानों की सहमति जरूरी थी लेकिन भाजपा सरकार ने इस सहमति की आवश्यकता को कुछ मामलों को छोड़कर पूरी तरह से हटा दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल यादव व भरथना नगर पालिका की पूर्व चैयरमैन राजबाला माहेश्वरी ने भी प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। संपर्क यात्रा में वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण दोहरे, सुखराम दास सिंधी, सतेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद शंखवार, कुसुमलता, मलिखान सिंह यादव, अरुण यादव, पल्लव, सरवर अली, नगर अध्यक्ष श्रीचंद्र गोस्वामी, रमेश यादव, सुधा पारेवाल, धर्मेंद्र सिह चौहान, सुभाष शाक्य, रामरतन कमल, बुद्वसिह पाल, महेंद्र पाल, हरिकिशन कठेरिया, सुरेश शाक्य, बाबूराम कैथिया, सत्यवीर गोस्वामी, राजवीर यादव, यशपाल सिंह, आशुतोष दीक्षित, सतीश चंद्र पारेवाल आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें