पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव
गांधी के सम्मान में जारी डाक टिकटों को केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है।
इससे खफा कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव के
नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
इसमें मांग की गई कि डाक टिकटों को पूर्ववत बनाए रखा जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा न हुआ तो कांग्रेसी खामोश नहीं बैठेंगे।
ज्ञापन
में कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व की केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री
इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के सम्मान में डाक टिकट जारी किए थे, किंतु
मोदी सरकार ने इन डाक टिकटों को बंद अपने कुत्सित इरादों को प्रकट कर रही
है। कांग्रेसियों ने इसकी निंदा की।
कांग्रेसियों ने मांग की कि
दोनों महान नेताओं के सम्मान में जारी किए गए डाक टिकटों को पूर्ववत बनाए
रखा जाए। ज्ञापन देने वालाें में प्रेमशंकर शर्मा, प्रेमनारायण दोहरे,
धर्मराज वर्मा, रामनरेश यादव, वाचस्पति द्विवेदी, पल्लव दुबे, प्रशांत
तिवारी, सुनील पालीवाल, शंकर शर्मा भी शामिल रहे।