फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कसी कमर, आज से शुरू होगा अभियान

Sun, 03 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जिला कांग्रेस की बैठक में बोलते संश्लेष चंद्र पोरवाल, बैठे हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव, जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने कहा कि केेंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस शाषित राज्यों के खिलाफ असंवैधानिक कार्यवाही के विरोध में सोमवार को कचहरी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें जिले भर में धरना प्रदर्शन, चौपाल सभा, नुक्कड़ सभा, जनजागरण यात्रा का कार्यक्रम तय किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाच अप्रैल को जनजागरण अभियान यात्रा के तहत इटावा जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर क ामेत, उदी चौराहा, चकरनगर, लखना, बकेवर तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस धूमधाम से कार्यालय पर मनाया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि 11 अप्रैल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मैनपुरी आगमन पर इटावा से भारी संख्या में कांग्रेसजन मैनपुरी जाएंगे।

जन जागरण अभियान जसवंतनगर, सैफई, ताखा, भरथना, बसरेहर में भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनजागरण अभियान में सपा के चार साल की कारगुजारियों को भी उजागर किया जाएगा।  बैठक में  प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजसिंह यादव, अनिल यादव, फजल यूसुफ खां, प्रेमनारायण दोहरे, धर्मराज वर्मा, प्रेमचंद्र जैन, अतुल आक्रोश दुबे, प्रमोद शंखवार, संश्लेषचंद्र पोरवाल, कुसुमलता उपाध्याय, सीताराम जादौन, ज्ञानवती यादव, रामनरेश यादव, यशप्रतापसिंह भदौरिया, संजय दोहरे, वाचस्पति द्विवेदी, मलिखान सिंह यादव, हंसमुखी शंखवार, अरुण यादव, प्रेमकिशोर द्विवेदी, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें