फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव पूरी दमखम से लड़ेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विचारपुरा में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक में भाग लेते कांग्रेसी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत बढ़पुरा ब्लॉक के विचारपुरा गांव में बैठक की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर देश को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी पूरे दमखम से लड़ेगी।
विज्ञापन

महासचिव अनिल यादव ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये से किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस की सरकारों ने किसानों को ताकतवर बनाया था। बैठक जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, आशुतोष दीक्षित, अरुण यादव, राशिद खान समेत कई लोग रहे।
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनपद में लगभग 20-25 हजार उम्मीदवारों के खड़े होने की संभावना है। तय आरक्षण के हिसाब से जाति प्रमाण पत्रों की भी आवश्यकता होगी। वर्तमान में जाति प्रमाण पत्र जनसेवा केंद्रों में ही बनाए जाते हैं, जिसमें 15 से 20 दिनों का समय लगता है। जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रशासन को विशेष प्रबंध करने की जरूरत है। तभी प्रतिदिन हजारों प्रमाण पत्र बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें