फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की शिकायत: आखिर कब खरीदा जाएगा किसानों का धान

विज्ञापन
फोटो संख्या 06- दतावली धान खरीद केंद्र पर पहुंचे एसडीएम सिद्घार्थ ने कांग्रेस नेताओं से वार्ता की - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। साधन सहकारी केंद्र दतावली पर किसानों का धान मानक के अनुरूप होने के बावजूद खरीद न किए जाने का आरोप कांग्रेस नेताओं ने लगाया है। बता दें कि साधन सहकारी केंद्र के सामने धान के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होते ही रविवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे और पूर्व अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव साधन सहकारी समिति दतावली पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों से बातचीत की।
उसके उपरांत एसडीएम सदर सिद्धार्थ, जिला विपणन अधिकारी संतोष पटेल, सहायक निबंधक सहकारी समिति सुरेश चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को धान खरीद का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव एनएसयूआई प्रशांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय दोहरे, आरबी सिंह पाल, वाचस्पति द्विवेदी, रामजीवन कुशवाहा आदि कांग्रेस जन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें