फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष घोषित, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

विज्ञापन
फोटो संख्या 01 जिला कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों का स्वागत किया गया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। जिला कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जिले के आठ ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। बसरेहर में मेहरबान सिंह, जसवंतनगर लालमन बाथम, सैफई भानुप्रताप, ताखा मोहम्मद रफीक, बढ़पुरा रण सिंह गोयल, भरथना यशपाल यादव, चकरनगर राजकुमार परिहार और महेवा में मनोज दीक्षित को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया है।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत कर उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जिस विश्वास के साथ आप लोगों को ब्लॉक की कमान सौंपी है। आपको उसी विश्वास के साथ चलकर अपने ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेकर काम करना है। अपने सम्मानित नेताओं के हाथों को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप सभी लोग अपने ब्लॉक में अपनी टीम तैयार कर न्याय पंचायत स्तर पर अध्यक्ष बनाकर बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करें। स्वागत समारोह में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पूर्व अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान, अरुण यादव, वाचस्पति दुबे, सरवर अली, गुड्डू सिंह पाल, सुभाष शाक्य, योगेंद्र शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें