फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-आगरा हाइवे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
फोटो संख्या 34 ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली व बिखरी करब - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास इटावा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सोमवार की शाम एक करब(बाजरा) लदे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर का चालक व उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी महेवा उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कानपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इटावा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बिजौली ओवरब्रिज के समीप अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर में पीछे से जा घुसा। सोमवार शाम लगभग चार बजे हुई इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार जसवंतनगर थानांतर्गत जलोखर निवासी चालक सर्वेश कुमार पुत्र मान सिंह व साथ बैठे सतीश कुमार पुत्र गंधर्व गंभीर रुप से घायल हो गये। ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से उसमें लदी करब (बाजरा)बिखर गई। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी तो मौके पर उपनिरीक्षक प्रशांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों व पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी महेवा भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें