फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी रचना में हेमलता को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन मेहंदी रचना की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। हेमलता शर्मा को प्रथम, प्रिया गुप्ता को द्वितीय और तृतीय स्थान प्रियंका शंखवार को मिला।
विज्ञापन

इस आयोजन में 24 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। आज की मेहंदी रचना की प्रतियोगिता में निर्णायक दुर्गेशलता भगत, रेखा एवं सपना वर्मा रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने बहुत तल्लीनता से मेहंदी रचना की। उनकी डिजाइन और स्पष्टता पर अंक रखे गए थे। प्रिया शंखवार की रचना में विवाह संस्कार की झलक थी। मेहंदी की डिजाइन उसी को समर्पित थी।
प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा प्राचार्य डॉ. रिपुदमन सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य शास्ता डॉ. श्यामपाल सिंह, डॉ. अजय दुबे की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की संयोजक चंद्रप्रभा ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के तीसरे दिन 12 दिसंबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें