फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाट्य मंचन में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नुमाइश पंडाल में बुधवार को स्कूली छात्र-छात्राओं की नाटक प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय को प्रथम, सेविन हिल्स स्कूल को द्वितीय एवं शकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल उदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जनपद के 15 स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में घटित घटनाओं, पर्यावरणीय, प्रदूषण से मुक्ति एवं शिक्षा जगत की ओर आकर्षण से संबंधित अनेक प्रकार के नाटकों को प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। सेविन हिल्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण पर शानदार एवं प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। निर्देशन साधना शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन सेविन हिल्स स्कूल की ओर से किया गया। नामांकन एवं प्रमाणपत्र लेखन प्रक्रिया में दिव्या शुक्ला, सिंधुजा श्रीवास्तव, अतुल कुमार एवं डॉ. हिमांशु दुबे ने योगदान प्रदान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने दीप जलाकर किया। निर्णायक मंडल में बृजानंद शर्मा, नमिता तिवारी एवं गोविंद त्रिपाठी शामिल रहे। सेविन हिल्स स्कूल के ट्रस्टी सुनील राजपूत एवं प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने अतिथियाें का स्वागत किया।
इस दौरान थियोसोफीकल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनूप मिश्रा, अभिषेक सक्सेना, पुलिस माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना, जीसी जीनियस स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी, लार्ड मदर स्कूल के प्रधानाचार्य अवलेंद्र कुमार, नारायण कालेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा, आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी शाक्य, किड्स वैली स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज यादव, हॉली प्वाइंट स्कूल के प्रधानाचार्य पीसी पांडेय, एसएस मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य एसएन यादव उपस्थित रहे। संचालन साधना शर्मा एवं निर्देशन अभिषेक मिश्रा ने किया। विद्यालय के ट्रस्टी शिव किशोर दुबे ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें