फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिकायत 24 घंटे में करनी होगी दूर वर्ना कार्रवाई को रहें तैयार’

Fri, 05 Jun 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष पांडेय ने कहा कि ‘एक नंबर भरोसे का’ 05122310512 पर आने वाली शिकायतों का 24 घंटे में निस्तारण थानाध्यक्षों को हर हालत में करना पडे़गा वर्ना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


आईजी ने माना कि जब से ‘एक नंबर भरोसे का’ शुरू किया गया है तब से घटनाओं में कमी आई है। वाहनों से वसूली बंद हो गई है। वह शुक्रवार को ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के ऑडिटोरियम हाल में आयोजित एक नंबर भरोसे का कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हर पीड़ित को न्याय मिल सके और इसीलिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जब वह लखनऊ एसएसपी थे तो आए दिन मीटिंगों में भाग दौड़ रहती थी।
विज्ञापन


पीड़ित दूरदराज से अपनी फरियाद लेकर आतेे थे लेकिन कभी कभी तो ऐसा हो जाता था कि उनकी समस्या सुन नहीं पाते थे उनसे प्रार्थनापत्र ले लिया और संबंधित थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का आदेश दे दिया जाता था। 10-15 दिन बाद वही पीड़ित फिर आ जाता तो पता चलता कि उसके प्रार्थनापत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बाद में पता चलता था कि थानाध्यक्ष ने लिखकर भेज दिया है कि इस मामले में कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। आईजी बोले, ऐसी स्थिति में पुलिस को शर्मिंदा होना पड़ता था और तभी ‘एक नंबर भरासे का’ शुरू किया गया। अब पुलिस पीड़ित को टरका नहीं सकती। उसे हर हाल में पीड़ित को न्याय देना होगा।

आईजी ने कहा कि जनता को पूरा हक है कि वह अपनी बात कहे और शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी हासिल करे। उन्होंने कहा कि पहले पीड़ित व्यक्ति को थानाध्यक्ष जानकारी नहीं देते थे लेकिन एक नंबर भरोसा के तहत अब शिकायतकर्ता को थानाध्यक्ष फोन करेगा और अगर वादी थानाध्यक्ष से संतुष्ट नहीं है और उसे न्याय नहीं मिला है तो वह फिर से फोन या व्हाटसएप नंबर 7704020202 पर एसएमएस करके अपनी बात कह सकता है।

आईजी ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि एक साथ 30 व्यक्ति फोन कर सकते हैं फोन व्यस्त नहीं बताएगा। जनता की शिकायत दूर करने के लिए 10 टीम लगाई गई हैं, जो क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष के बराबर संपर्क में रहेंगी।

उन्होंने कहा कि गरीब आदमी को अब पूरे दिन की मजदूरी छोड़कर किराया खर्च करके थाने जाने की जरूरत नहीं है। अब वह किसी के फोन से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

आई जी ने कहा कि अगर कही कोई घटना, लूट, चोरी, एक्सीडेंट हो जाता है तो बेहिचक आप अपने फोन से एक नंबर भरोसे का पर कॉल या एसएमएस कर सकते हैं। इसमें फोन या एसएमएस करने वाले व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि आई जी का एक नंबर भरोसे का एक ऐतिहासिक कदम है। कानपुर से शुरू हुए इस कार्य को पूरे प्रदेश स्तर पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। एसएसपी ने महिला शिकायत के लिए डायल 1090 पर विशेष जोर दिया।

इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन बंसल, निदेशक डा. टी प्रभाकर, अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, प्रधान संध अध्यक्ष चंदगीराम यादव, रामनेरश यादव,  चिकित्साधक्षक प्रो. एस के गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वानन्द यादव, क्षेत्राधिकारी अरुण दीक्षित, सिद्धार्थ वर्मा, शिवराज, राम कृपाल भारतीय, राघवेंद्र सिंह राठौर, राधामोहन द्विवेदी, विनोद कुमार यादव, संजय सिंह यादव, प्रधान नासिर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें