फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अवैध कब्जे के विरोध में ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर पहुंचे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को रामनगर मेहंदीपुर के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के आम रास्ते पर कब्जा होने की वजह से रास्ता संकरा होने की शिकायत की। बताया कि दबंगों ने अपने मकानों का हिस्सा सड़क की ओर बढ़ा दिया है। एडीएम विपिन कुमार को शिकायती पत्र देकर ग्रामीणों ने कब्जा हटवाकर सड़क चौड़ी कराने की बात कही। एडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बारऊख निवासी उदयवीर ने रास्ते में रखी लकड़ियां हटवाने की शिकायत दर्ज कराई। कतरौली निवासी प्रेमबाबू ने अवैध कब्जा हटवाने तो पिपरौली गढ़िया निवासी समर सिंह ने बिजली कनेक्शन को ग्रामीण फीडर से जोड़ने की मांग की। वहीं नगला महानंद निवासी शैलेंद्र कुमार ने गांव में संपर्क मार्ग निर्माण की मांग की। वहीं मानपुरा निवासी हरिशंकर ने अवैध कब्जा रोके जाने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन



इटावा/भरथना। सैफई तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान में शनिवार को डीएम-एसएसपी के सामने कुल 37 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर सिर्फ तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलंब होने के कारण भी स्पष्ट बताया जाए। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्रवाई करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें