प्रदर्शनी पंडाल में पं शिवदत्त चतुर्वेदी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ कर भाग लिया। अलग अलग वर्गों की प्रतियोगिता में सार्थक, रिदमा, अनन्या, हार्षित, वैभव, गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के शिशु वर्ग मडें सार्थक दीक्षित प्रथम, अंबार मलिक द्वितीय व काव्या सक्सेना तृतीय स्थान पर रहीं। कनिष्ठ वर्ग में रिदमा मिश्रा प्रथम, वर्तिका तिवारी द्वितीय व स्वेच्छा और सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मध्यम वर्ग में अनन्या दुबे प्रथम, प्रतीक्षा तिवारी द्वितीय,अभिषेक तिवारी तृतीय रहे।
विपक्ष में हर्षित शर्मा प्रथम, काव्या दुबे द्वितीय, व प्रतीक तृतीय स्थान पर रहे।वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में पक्ष में वैभव श्रीवास्तव ने प्रथम, विशाल सिंह ने द्वितीय व प्रियंका राजपूत के साथ शिवानी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विपक्ष में गरिमा मिश्रा प्रथम, विभांशु अग्रवाल द्वितीय व पूजा तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।
शिशु वर्ग में सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका डा डी सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य चन्द्रमुखी दुबे, प्राधानाध्यापक गोविन्द नारायण त्रिपाठभ् ने निभाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुुुुभारम्भ प्रख्यात साहित्यकार डा पदम सिंह यादव पदम ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह चौहान ने की।इस मौके पर कवि कमलेश शर्मा, प्रदीप मिश्रा, देवेश शास्त्री, गिरिराज नारायण अग्रवाल ने अपने विचार रखे। अतिथियों का स्वागत संयोजक डा कुश चतुर्वेदी के साथ अजीत चतुर्वेदी, मु जावेद, गुफरान अहमद, आशुतोष दीक्षित, मु अतीक, अतुल भार्गव मौजूद रहे।