फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा सैफई महोत्सव का रंगारंग आगाज

Sat, 26 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव के इंतजार की घड़ियां खत्म। शनिवार को सुबह नौ बजे हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के साथ महोत्सव का आगाज हो जाएगा। मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में भव्य एवं रंगारंग समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में समारोह की शुरुआत होगी।
विज्ञापन




इसके लिए देश भर के तीन सौ से ज्यादा लोक कलाकार अपनी टोलियों के साथ सैफई में डेरा डाल चुके हैं। यह कलाकार उद्घाटन स्थल से लेकर सैफई की सड़कों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोहेंगे।सैफई महोत्सव के एक दिन पहले यानी शुक्रवार को समूचा सैफई गांव महोत्सव की तैयारियों में जुटा रहा।



वहीं दूसरी ओर इटावा  व मैनपुरी जिले के हजारों बच्चे, उद्घाटन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का रिहर्सल करते रहे। उद्घाटन समारोह का मुख्य कार्यक्रम चंदगीराम स्टेडियम में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। इस बार लोकधारा का कार्यक्रम समता एवं सम्पन्नता विषय पर आधारित होगा।
विज्ञापन




इस कार्यक्रम को इटावा व मैनपुरी के दो हजार बच्चे एक सुर में प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर इटावा व मैनपुरी के बच्चों के लिए इनामी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित होगा। जिसका शीर्षक धरती बचाओ एवं ग्रीन यूपी क्लीन यूपी होगा।



उद्घाटन समारोह में मुंबई के उदय देशपांडे के र्निदेशन में मलखम्भ का प्रदर्शन, शिव मुद्रा ढोल ताशा की प्रस्तुति 300 लोक कलाकार अपने अपने दल के साथ करेंगे। इसके साथ ही रात पंडाल में जूनियर लक्खा एण्ड पार्टी मुम्बई के द्वारा देवी जागराण किया जाएगा। वहीं बृज के लोकनृत्य की प्रस्तुति मुरारीलाल शर्मा के द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें