फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सीएनजी कार में लगी आग, युवकों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 2: नेशनल हाईवे पर धू-धू कर जलती कार। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन

- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर रविवार रात की घटना
-कार सवार नोएडा से इटावा शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर रविवार रात सीएनजी कार में अचानक आग लगी और वह धू-धू कर जलने लगी। इसमें सवार दो युवकों ने कार से कूद जान बचाई अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया।
नोएडा से इटावा आ रही सीएनजी कार ओवरब्रिज पर पहुंचते ही आग की चपेट में आ गई। कार में सवार अभय कुमार निवासी नगला चांदी, थाना बकेवर तथा प्रिंस कुमार निवासी खोड़ा कॉलोनी, प्रगति विहार, गाजियाबाद ने बताया वह महेवा में एक रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अभय कुमार नोएडा में ओला गाड़ी चलाते हैं जबकि प्रिंस 12 कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगते ही दोनों युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर जल चुकी थी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और दोनों युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण सीएनजी सिस्टम में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। घटना के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा जिसे पुलिस ने शीघ्र ही सामान्य करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें