फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर नाइट सफारी के फाउंडर मेंबर्स के साथ लॉयन सफारी पहुंचे सीएम

Wed, 08 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को सिंगापुर नाइट सफारी के फाउंडर मेंबर्स के साथ लॉयन सफारी का निरीक्षण किया। सफारी में कितने काम हो चुके और क्या-क्या होना शेष हैं प्रोजेक्टर के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी ली। इसके बाद वह ब्रीडिंग सेंटर शेराें को देखने पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयास हो रहे हैं कि यहां झूले और कोयले का पुराना इंजन बतौर शोपीस लग जाए। सेंट्रल जू अॅथारिटी (सीजेडए) से कुछ कामों की परमीशन मिलनी है, वह मिल जाए तो लॉयन सफारी जल्द ही पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

सीएम अखिलेश यादव स्टेट प्लेन से सैफई हवाई पट्टी पर उतरे और दोपहर करीब एक बजे कार से लॉयन सफारी पहुंचे। उनके साथ सिंगापुर जू नाइट सफारी के फाउंडर मेंबर्स बर्नाड हैरीसन और टीना लिम भी थीं। ऑफिस में प्रोजेक्टर पर सीएम और विदेशी मेहमानों ने सफारी में होने वाले कार्य और आगामी योजना की जानकारी की।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम ब्रीडिंग सेंटर पहुंचे और बाड़ा नंबर एक में जाकर मनन शेर को देखा। सीएम ने कहा कि आगरा और बटेश्वर में बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं। चंबल और यमुना नदी से जुड़ा यह इलाका जानवरों के लिए काफी सुरक्षित है। पर्यावरण की दृष्टि से अच्छा है।

लॉयन सफारी के बहाने यहां टूरिस्ट आएंगे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे भी बगल में है। लिहाजा पर्यटकों को आने जाने में सुविधा रहेगी। सिंगापुर से आई दो सदस्यीय टीम के बारे में बताया कि लॉयन सफारी को और बेहतर कैसे किया जाए, इसके लिए सिंगापुर नाइट सफारी से दो लोग आए हैं।

उनसे राय मशविरा करके देखा जा रहा है कि लॉयन सफारी के साथ और क्या-क्या जोड़ा जा सकता है। क्याेंकि पर्यावरण और तमाम ऐसे कानून हैं, जिनपर सावधानी से काम करना पड़ता है। मुख्य वन संरक्षक रूपक डे, डीएम नितिन बंसल, एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, डीएफओ चंबल सेंचुरी आगरा अनिल पटेल, सफारी डायरेक्टर केके सिंह, कार्यदाई संस्था आवास विकास के पीएम अरविंद कुमार, बिजली विभाग के एक्सईएन राजेश ग्रोवर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें