फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार करेगी मदद, किसान आत्महत्या की न सोचें- अखिलेश

Wed, 08 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्बाद फसल के चलते मौत को गले लगा रहे किसानों को भरोसा दिलाते हुए सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि वह आत्महत्या की न सोचें, सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। जिस दिन बुंदेलखंड में ओलावृष्टि हुई, उसी दिन सरकार ने किसानों की मदद राशि को दोगुना करने का फैसला ले लिया था।
विज्ञापन


अब तक 50 करोड़ से अधिक पैसा बांटा जा चुका है। मुख्य सचिव ने अभी 500 करोड़ रुपया रिलीज किया है। केंद्र का हिस्सा मिलना बाकी है। केंद्र सरकार इस मसले पर गंभीर दिख रही है।

बुधवार को लॉयन सफारी में हुए कार्यों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दो अप्रैल को मथुरा में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के लिए वहां के डीएम के पास पैसा पहुंच चुका है।
विज्ञापन


जल्द ही बंटना शुरू हो जाएगा। सुबह सैफई आने पर कुछ पार्टी कार्यकर्ता और चकरनगर क्षेत्र के लोग उनसे मिले थे। उनका कहना था कि आकलन ठीक से नहीं हुआ है। उन्होंने तत्काल डीएम को दोबारा सर्वे करने के निर्देश दे दिए हैं। किसानों की ज्यादा से ज्यादा से मदद की जाएगी।

बीमा क्लेम देने में देरी को लेकर किए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान के हित में जितनी भी चीजें आती हैं, उन्हें दिया जाएगा। वे भरोसा दिलाते हैं कि किसान यदि परेशानी में है तो आत्महत्या की न सोचे, सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।

जातिगत आधार पर मुआवजा बांटे जाने के आरोप पर सीएम ने कहा कि समाजवादी लोग यह नहीं करते। पार्टी किसानों के साथ कभी भी भेदभाव नहीं कर सकती। केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद पर कहा कि जल्द ही हमारी रिपोर्ट और सर्वे वहां पहुंच जाएगा।

अभी चीफ सेकेट्री ने 500 करोड़ रुपये रिलीज किया है। कुछ हिस्सा केंद्र सरकार का भी आना है। यूपी से भाजपा के 72 एमपी हैं। केंद्र सरकार ने मिनिस्टर्स भी यहां भेजे हैं। ऐसे में कहीं न कहीं वह सीरियस दिखाई दे रहे हैं, मदद भी करेंगे।

किसानों की आत्महत्या से जुड़े सवाल पर सीएम ने कहा कि जिन किसानों ने आत्महत्या कर ली। उसकी भी पूरी रिपोर्ट आ रही है। चर्चा भले ही कोई कैसी भी करता हो। वे उस पर नहीं जाते। सरकार ने किसान की मृत्यु पर 7 लाख रुपये देने का इंतजाम किया है।

जो पहले कभी नहीं मिला। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि यदि कोई किसान परिवार तकलीफ में है तो पूरी सच्चाई के साथ खबर प्रस्तुत करें। सरकार किसान की पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें