बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का सदमा एक और किसान बर्दाश्त नहीं कर सका। सोमवार की रात उसे सीने में दर्द हुआ और सुबह तक उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि फसल के नाम पर उसने कर्ज लिया था, जिसे चुकाने को लेकर वह परेशान रहता था।
जगमोहनपुरा गांव निवासी होरीलाल (50) पुत्र हरपाल सिंह ने खेतों में आलू व गेहूं की फसल बोई थी। बीते दिनों बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ। आलू खराब होने से होरीलाल काफी परेशान रहने लगा। सोमवार की रात उसे सीने में दर्द हुआ। सुबह उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया की होरीलाल के पास तीन बीघा जमीन थी। फसल की बुवाई के वक्त उसने कर्ज लिया था। सोचा था कि आलू का अच्छा दाम मिलने पर वह कर्जा चुका देगा। परिजनों बताया कि मौसम की मार से फसल बर्बाद हो गई। होरीलाल को यह बात परेशान कर रही थी कि अब वह कर्जा कहां से चुकाएगा। इसी चिंता में उसकी मौत हो गई।