फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां गिनाने साइकिल से निकले सपाई

Sun, 01 May 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सैफई में सपा की साइकिल यात्रा को रवाना करतीं ब्लाक प्रमुख मृदुला यादव । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रविवार को साइकिल से गांव-गांव निकल पडे़। पहले दिन इटावा विधानसभा क्षेत्र के बढ़पुरा विकास खंड से एवं भरथना विधान सभा के चकरनगर से साइकिल रैली की शुरूआत हुई। ग्रामवासियों ने रैली में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन



बढ़पुरा विकास खंड में सपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह यादव ने साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली। सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी झंडे और टोपियों के साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे।


रैली में सपा विधायक रघुराज सिंह शाक्य, आशीष राजपूत, सपा जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, धीरेंद्र यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष नफीसुल हसन अंसारी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। रैली के लोगों ने बढ़पुरा विकास खंड से कसौआ तक गांव-गांव जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन



चकरनगर में रैली को विधायक प्रतिनिधि सुशांत वर्मा एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश राजावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष लोहियावाहिनी राजेश कुमार यादव उर्फ  झब्बू के नेतृत्व में चकरनगर से शुरू होकर रैली करीब एक दर्जन गांव में घूमती हुई तहसील प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई।



इसमें मुख्य रूप से गोविंद यादव, सतीश यादव, जगदीश सिंह, बड़े सिंह, मुलायम सिंह, डिभौली प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार यादव, तेजपुरा प्रधान ओझा, राहुल यादव, मुन्ना सिंह राजावत, मुकेश तिवारी उर्फ पप्पू, जगदीश गुप्ता मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने  बढ़चढ़ कर रैली में हिस्सा लिया।


सीएम के गांव सैफई से रवाना हुई सपा की साइकिल यात्रा- सैफई/ ऊसराहार। समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियोें को गांव- गांव पहुंचाने के लिए ब्लाक प्रमुख सैफई मृदुला यादव ने साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


साइकिल रैली में ब्लाक अध्यक्ष संतोष कुमार शाक्य, गनेश फौजी, सहदेव प्रसाद, मुकेश गुप्ता प्रधान, राकेश यादव, रामबाबू यादव प्रधान, बीरेश प्रधान, राहुल ठाकुर, कृपा राम कश्यप, अरविंद यादव, गुड्डू यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे। साइकिल रैली ने अतिराजपुर, भाऊपुर, नायकपुर, बटुआ, नगला सबी आदि गांवों का भ्रमण किया।


ताखा तहसील क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नहर कोठी भरतिया से साइकिल यात्रा निकाली। सरकार की योजनाओं का सही से प्रचार -प्रसार किया जाए।


ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ताखा जयराज सिंह यादव, सपा नेता विक्की यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामनरेश यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव, लोकदल राजकुमार चक्रवर्ती, अजय यादव भट्टा वाले, राजीव गुप्ता सहित तमाम सपा नेताओं ने साइकिल से भरतिया, नगला चतुर, नगला कुआं, ताखा, पटियात, महुआ, जैसिगंपुरा, कुदरैल गांव में साइकिल यात्रा निकाली। गांव गांव में सरकार की योजनाओं का बखान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें