फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नाली के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत पांच घायल

Mon, 21 Aug 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव झम्मनपुर में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठियां व फावड़े चले। इसमें महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

झम्मनपुर गांव के प्रमोद ने बताया कि घर का पानी सार्वजनिक जगह से निकलता है। अपनी पुत्री पूजा के साथ ग्राम समाज की बनी जगह में पानी निकासी के लिए नाली को खोलने के लिए गए थे। उसी दौरान गांव के ओमपाल, सर्वेश व मनोज नाली खोलने को लेकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से उसपर हमला कर दिया। प्रमोद को बचाने में उसकी पुत्री पूजा व पुत्र विपिन को भी फावड़े से मारपीट कर घायल कर दिया।
दूसरे पक्ष से राजपाल ने बताया कि प्रमोद उसकी निजी जमीन पर पानी निकासी कर रहा था। मना करने पर बेवजह गाली-गलौज कर लाठी व फावड़े से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें राजपाल और उसके पिता सालिगराम घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर प्रमोद, राजपाल, सालिगराम तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नाली के विवाद में दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर पर नितिन, प्रमोद, गोविंद,ओमपाल, सर्वेश व मनोज के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें