फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती व मासूम घायल

Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव रिटौली के पास पुलिया पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत मासूम घायल हो गया।
विज्ञापन

इटावा के श्याम नगर निवासी बाइक सवार गिरजेंद्र सिंह अपनी पत्नी पिंकी व पुत्र यश (06) के साथ रिटौली अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रविवार दोपहर लगभग बारह बजे रिटौली पुलिया के पास रजबहा की पटरी से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मासूम यश व दंपती घायल हो गए । सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से तीनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटनास्थल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें