फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल इंजीनियर और प्रधानाचार्य भी चुनाव मैदान में कूदे

विज्ञापन
फोटो संख्या 09- धमेंद्र सिंह यादव - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
लवेदी। महेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत रमऊपुर परसौली में प्रधान पद पर सिविल इंजीनियर का मुकाबला सीटीआई डिप्लोमाधारी प्रधानाचार्य के बीच है। दोनों ही प्रत्याशी मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं।
विज्ञापन

इंजीनियर गोविंद सिंह ने जनता कालेज बकेवर से वर्ष 2005 में बीएससी के बाद 2008 में बीजी पालिटेक्निक कालेज बड़ौत मेरठ से सिविल इंजीनियरिंग की। अब वे जयपुर में केडिया कंस्ट्रक्शन में सिविल इंजीनियर हैं। उनका कहना है कि गांव में उच्च शिक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
न ही कोई अस्पताल है। यहां सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को दिक्कत होती है। महेवा सीएचसी काफी दूर है। इनके सामने धर्मेंद्र सिंह यादव मैदान में हैं। इन्होंने एमए करने के बाद सीटीआई का डिप्लोमा भी किया।
विज्ञापन

अब वह भरथना आईटीआई में प्रधानाचार्य हैं। फिलहाल अब वह अपनी ग्राम पंचायत को भी विकास परक बनाने के लिए मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। विकास खंड में यह पंचायत चुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें