फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी नहीं रोक पा रहे ट्रांसफार्मर में लगाए गए मीटर

विज्ञापन
बिजली चोरी व ओवरलोड रोकने को लगा विद्युत मीटर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बिजली चोरी को रोकने के लिए ट्रांसफार्मरों पर लगाए गए मीटर बेमतलब साबित हो रहे हैं। कई मीटर खराब हो चुके हैं। अधिकारियों ने अभी तक सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

शहरीय क्षेत्र में बिजली चोरी को रोकने के लिए ट्रांसफार्मरों पर विद्युत मीटरों को लगाया गया था। इन मीटरों से ट्रांसफार्मर पर रखे लोड को भी जांचा जाता था। विद्युत कर्मचारी रीडिंग लेते समय ट्रांसफार्मर से खर्च हो रही बिजली की मात्रा को भी जांचते थे।
शहर के शास्त्री चौराहा पर स्थित स्टेट बैंक के पास रखे ट्रांसफार्मर में लगे मीटर को लंबे समय से खोला ही नहीं गया। यही हालात चौगुर्जी में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के मीटर की बनी हुई है। मालगोदाम रोड पर लगे ट्रांसफार्मर में तो बिजली कर्मचारियों ने मीटर से सप्लाई न देकर सीधे सप्लाई को चालू कर दिया है। इन मीटरों को लगाने के लिए विभाग ने एक बजट तैयार किया था। इसके बाद इन मीटरों को बिजली चोरी रोकने में मददगार बताया गया था। निरीक्षण के दौरान कई घरों का लोड भी बढ़ा दिया है और नए उपभोक्ताओं के कनेक्शन हो जाने के बाद इन मीटरों से ओवरलोड तो पता चल जाता है, लेकिन बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि इन मीटरों को एनर्जी ऑडिट करने के लिए लगाया गया था। इससे यह पता लगता है कि कितनी एनर्जी खर्च हो रही है। उन्होंने कहा कि इन मीटरों से बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बिजली विभाग विद्युत चोरी को लेकर सतर्कता बरत रहा है और चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ आए दिन मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिसके बाद से बिजली चोरी पर काफी अंकुश लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें