फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सफारी में जल्द होंगे टाइगर के दीदार

विज्ञापन
सिंचाई विभाग सभागार में वार्ता करते वन राज्य व प्रभारी मंत्री केपी मलिक व जिलाध्यक्ष संजीव राजप? - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। वन राज्य व जनपद के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि जल्द ही इटावा सफारी में पर्यटक टाइगर के दीदार कर सकेंगे। टाइगर सफारी बनाने का प्रस्ताव पर अमल कराया जाएगा। इटावा के आसपास के जिलों में सफारी का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा जिससे यहां से ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आएं।
विज्ञापन

मंगलवार को सिंचाईं विभाग के नवीन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने इटावा सफारी देखी है। यहां की कमियों को दूर कर इसे और बेहतर बनाया जाएगा। जगह और जंगल की कमी नहीं है। वन क्षेत्र बढ़ाया जा रहा है। पौधरोपण भी किया जा रहा है। पौधों की देखभाल भी की जा रही है। निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को तैयार रहना है, जिससे अच्छे माहौल में चुनाव जीत सकें। प्रभारी मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं और सुझाव सुने। खुद भी कुछ सुझाव दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, अन्नू गुप्ता, जिला मंत्री डॉ.ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, जितेंद्र गौड़, रजत चौधरी, शिव किशोर धनगर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें