फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः पटरियों पर गिरा, गुजर गई ट्रेन, बच गया यात्री

विज्ञापन
ट्रेन निकलने के बाद हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करता यात्री भोला सिंह। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से एक यात्री पटरियों पर गिर गया। पूरी ट्रेन गुजरने तब तक लोगों टकटकी लगाए देखते रहे। ट्रेन निकलने के बाद यात्री सकुशल उठ खड़ा हुआ और भगवान का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

आगरा से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर मंगलवार की सुबह 8:39 बजे रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन पर चढ़ने के दौरान ग्राम नसीदीपुर बोझा बकेवर निवासी भोला सिंह का पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे गिर गया। वह संभलता इससे पहले ही ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन निकल जाने के बाद भोला उठ खड़ा हुआ। वह मामूली रूप से चुटहिल हुआ। भोला सिंह ने बताया कि वह फफूंद जाने के लिए ट्रेन पर चढ़ रहा था। तभी पैर फिसलने से गिर गया। कुछ देर बाद भोला सिंह पैसेंजर ट्रेन से फफूंद रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें