फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने लगी सड़क, गड्ढों से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
सड़क बनने के लिए लाई गई सामग्री और खुशी जताते ग्रामीण। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत लालपुर के गांव लरखौर की जर्जर सड़क बनने लगी है। गांव की सड़क छह साल पहले बनी थी, उसके बाद इसकी कभी मरम्मत नहीं हुई। गड्ढे हो जाने से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने दो फरवरी के अंक में सड़क पर गड्ढे का मामला प्रमुखता से उठाया था। डीएम श्रुति सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण शुरू कराया है। इससे लोगों ने खुशी जताई है। सड़क की दशा इतनी खराब थी कि पैदल चलना भी मुश्किल था। मिट्टी कटने से खाई बन गई थी। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे थे। हालांकि सड़क मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी। गांव निवासी पप्पू यादव, दीपक, भुवनेश कुमार, पंकज, सुरेंद्र, शेख मो. खान, मोहर सिंह, अनीता, पप्पू पंडित आदि का कहना है कि सड़क बहुत खराब है, अब सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी। यहां पर मतदान केंद्र भी है, इस वजह से इस सड़क का निर्माण तेजी से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें