जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म तीन से कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन
- फोटो : ETAWAH
इटावा। फरवरी महीने के सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। लोगों को इससे काफी दिक्कत हुई। वाहन लाइट जलाकर धीरे-धीरे जाते दिखे।
लगातार दो दिन से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। मंगलवार को नौ बजे के बाद कोहरा छंटा और धूप निकली। धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। लवेदी संवाद के अनुसार सुबह घना कोहरा और हवाएं चलने के बाद दोपहर में मौसम साफ हुआ। खिली धूप निकलने से लोग छतों और सड़क के बाहर धूप में दिखे। महेवा संवाद के अनुसार सुबह घने कोहरे की वजह से ग्रामीण चिंतित थे। हालांकि बाद में स्थिति ठीक होने पर राहत महसूस की। एडीओ कृषि राजेश चौबे ने बताया कि बुधवार को भी मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा, गुरुवार से मौसम में कुछ परिवर्तन दिखेगा।