फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के युवक की कोरोना से मौत

विज्ञापन
फोटो संख्या 25 तकिया कब्रिस्तान मौजूद एसडीएम सदर सिद्धार्थ व सीओ सिटी वैभव पांडेय सीओ सैफई चंद्रप - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला रामगंज निवासी युवक की कोरोना से मौत हो गई। उसे निमोनिया की शिकायत पर 23 मई को चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया था, मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

चिकित्सीय टीम की निगरानी में शव को तकिया कब्रिस्तान में दफन किया गया। अहमदाबाद और दिल्ली से लौटी किशोरी और महिला भी पॉजिटिव निकली हैं। दोनों को कानपुर के कोरोना अस्पताल भेजकर परिवार के सदस्यों को घर में क्वारंटीन कर दिया गया है।
शहर के मोहल्ला रामगंज निवासी 45 वर्षीय युवक की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। निमोनिया की समस्या होने पर परिवार के लोगों ने 23 मई को दोपहर करीब 12:44 बजे सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

कोरोना जैसे लक्षण प्रतीत होने पर युवक का सैंपल लेकर इलाज शुरू किया गया। 24 मई की रात करीब 12:05 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे प्रशासन में खलबली मच गई।
औपचारिकताएं पूरी कर सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे सीओ सैफई चंद्रपाल सिंह की देखरेख में पूरी तरह से बंद एंबुलेंस में शव को तकिया कब्रिस्तान लाया गया। एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडेय के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद कब्रिस्तान के बाहर पहुंचे।
जेबीसी से 15 फीट गहरी कब्र खोद कर नगर पालिका कर्मियों शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक के दो भाई कुछ दूरी पर मौजूद रहे।
शाम को चिकित्सा विवि से दो और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि शहर के मोहल्ला बराहीटोला की 16 वर्षीय किशोरी और सैफई थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत फूलापुर के मजरा उमरारी निवासी 33 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली हैं।
किशोरी 20 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद से आई थी। उसके साथ परिवार के तीन सदस्य और थे। चारों का 22 मई को जिला अस्पताल में सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद परिवार के सभी नौ सदस्यों का सैंपल लेकर घर में क्वारंटीन कर दिया गया है।
33 वर्षीय महिला पति और 12 वर्षीय बेटे के साथ 22 मई को बस से दिल्ली से आई थी। परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में सैंपल कराया था। पति और बेटे की रिपोर्ट नहीं आई है।
सीडीओ ने बताया कि पॉजिटिव महिला के संपर्क में गांव के 13 परिवार रहे। महिला के पति, बेटे और 13 परिवार के सभी सदस्यों को घरों में क्वारंटीन कर गांव को सील कर दिया गया है।
गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। गांव में प्रत्येक सदस्य की जांच की जाएगी। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि रामगंज मोहल्ले में मृतक के घर के आसपास छिड़काव कराया गया है। मृतक के घर की गली को सीज कर दिया गया है। बराहीटोला में किशोरी के घर के आसपास 250 मीटर परिधि के क्षेत्र को भी सीज कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें