फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बारिश में डूबा शहर...मंत्री जी बोले-इसके बारे में तो विधायक जाने

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रभारी व ऊर्जा मंत्री शहर के जलभराव को लेकर पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर लाचार नजर आए। उन्होंने पत्रकारों के सामने ही बोल दिया कि इस बारे में वह क्या विधायक सरिता भदौरिया जानें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह खुद ही विकास भवन में हुए जलभराव को लेकर प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि वह खुद ही पानी से घुसकर आए हैं भैया। मंत्री के पड़ोस में बैठीं सदर विधायक ने कहा कि यह सपा काल में मिली दुश्ववारियां हैं। नगर पालिका इसका समाधान कराएगा। मंत्री ने कहा कि बारिश होना शुभ होता है। इससे जलस्तर बढ़ता है। उधर, भाजपा के मंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में निष्पक्ष भर्तियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पुलिस की भर्ती में एक बिरादरी के लोग रखे गए थे। शिक्षक नकल कराकर लगाए गए थे। बताया कि उनके गृह जनपद कन्नौज में 33 सचिव एक समय में सैफई के ही लोग थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अब इटावा में किसी को डर नहीं लगता है। अन्यथा रात में निकलने में लोगों को इस जिले में डर लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें