फोटो संख्या 13 घर के पीछे लटकी रस्सी, जिससे सहारे चोरों के छत पर चढने का अनुमान
- फोटो : ETAWHA
भरथना। स्कूल संचालक के खाली घर से चोर गुरुवार देर रात आर्केस्ट्रा का सामान समेत एलईडी टीवी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह वह दोस्त के पास से घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को घर के पीछे वाले हिस्से में रस्सी लटकी मिली। स्कूल संचालक ने बताया कि उनके घर में यह तीसरी चोरी है।
कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला राजागंज निवासी सर्वेश सिंह एक प्राइवेट स्कूल व आर्केस्ट्रा पार्टी के संचालक हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह बकेवर के हर्रराजपुर निवासी दोस्त के घर गए थे। देर रात होने पर वह मित्र के घर रुक गए थे। शुक्रवार सुबह घर लौटे तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखा आर्केस्ट्रा का सामान (साउंड बॉक्स, एम्पलीफायर, दो यूनिट हॉर्न) व एलईडी टीवी गायब थी। स्कूल संचालक ने पुलिस को सूचना दी तो उसने जांच-पड़ताल की। स्कूल संचालक ने लगभग 50 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान होने की बात कही। भरथना कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
सर्वेश सिंह ने बताया कि इससे पहले भी दो बार पहले चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पहली चोरी चार साल और दूसरी चोरी दो साल पहले हुई थी। बताया कि पत्नी व बच्चे दिल्ली में रहते है। बताया कि पिछली चोरियों का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
फोटो संख्या 14 खाली आलमारी दिखाता स्कूल संचालक- फोटो : ETAWHA