फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में शिवा क्लब कानपुर सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 12वें स्व. रणवीर सिंह स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवा क्लब कानपुर सेमीफाइनल में पहुंच गया। उसने शुक्रवार को पूल बी के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में मेघा ट्रेंड क्लब लखनऊ को सात विकेट से हराया। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह व रेहान अजीज ने बताया कि शनिवार को मेरठ और दिल्ली के बीच मैच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

मेघा ट्रेंड क्लब लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए। सतनाम ने ताबड़तोड़ 53 रन बनाए जबकि सौरभ ने 45, अश्वनी सिंह ने 22 और आनंद प्रकाश ने 16 रनों का योगदान दिया। कानपुर के अर्पित ने तीन और अंशुमान पांडेय और सागर शर्मा ने एक-एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम ने मात्र 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सागर शर्मा ने 30 गेंदों में 56 रन, सहीम हसन ने 48 गेंदों में शानदार 56 रन बनाए। लखनऊ के सौरभ सिंह, आतिफ साजिद और अश्वनी सिंह ने एक-एक विकेट लिए। सागर शर्मा को शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग सुनील शुक्ला और मोहित प्रकाश व स्कोरिंग राजेश सिंह ने की।
संयोजक लाल जी दुबे, विवेक यादव (चेयरमैन एसएमजीआई) वरिष्ठ खिलाड़ी हरिशंकर चतुर्वेदी, अरविंद सिंह, राज किशोर ठाकुर, सौरभ पाठक, एपी यादव, आनंद यादव टंटी, मो. अतीक अलिग, अजय यादव, कपिल चौबे आदि ने खेल रहे रणजी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मैच के दौरान आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, आलोक यादव, श्याम यादव, अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें