फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद क्षेत्र में आगे बढ़कर चुनें कैरियर

Tue, 15 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव पंडाल में कैरियर गाइडेंस सेमिनार के दौरान जान ेमाने मोटीवेशन गुरु सुशील कुमार मिश्रा ने छात्र- छात्राओं को कैरियर बनाने के संबंध में जरूरी बातें बताईं। बच्चों ने कार्यक्रम में पहुंचे विशेषज्ञ व अधिकारियों से उनके अनुभव जानने को अपने जिज्ञासा भरे सवाल पूछे।
विज्ञापन


सेमिनार का शुुुुभारंभ ट्रेनी आईएएस अक्षय त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर मोटीवेशन गुरु मिश्रा ने छात्र- छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने को पुस्तकों को साथ रखना सबसे जरूरी है।

कोर्स के साथ- साथ अन्य प्रेरणा दायक पुस्तकें व्यक्तित्व में निखार लाती हैं। कहा कि अगर हमारे अंदर आत्मविश्वास है तो हम कुछ भी कर सकते हैं और अपनी मंजिल को पा सकते हैं। आईएएस त्रिपाठी ने कहा कि सफलता पाने के लिए जरूरी है कि अपने मन पसंद क्षेत्र का रास्ता चुनें और उसमें ही अपना कैरियर तलाशें।
विज्ञापन


कहा कि विद्यार्थी ध्यान रखें कि वह असमंजस की स्थिति में न फंसकर पसंदीदा क्षेत्र ही चुनें। सेमिनार संयोजक केके डिग्री कालेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डा. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने शिक्षकों से भी सहयोग एवं मार्गदर्शन लेना चाहिए। मुनेंद्र सिंह ने छात्र- छात्राओं से अपनी क्षमताओं को सही प्रयोग करने को कहा। सेमिनार में जीजीआईसी, जीआईसी, शोरावाल इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, लक्ष्य द टारगेट एकेडमी के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें