फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बदलते मौसम में बच्चे से बुजुर्ग तक हो रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अचानक बदले मौसम ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मरीज बना दिया। जिला अस्पताल की फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ ओपीडी में पहुंचने वाला हर दूसरा मरीज बुखार से पीड़ित है। इनमें कई मरीजों को खांसी, जुकाम के साथ ही उल्टी-दस्त की समस्या भी हो रही है। मरीजों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फिजिशियन ओपीडी में प्रतिदिन 200 और दोनों बाल रोग विशेष ओपीडी में 400 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार ओपीडी में हर दूसरा मरीज बुखार से पीड़ित आ रहा है। तेज बुखार वाले मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। 15 बच्चों को तेज बुखार व अन्य बीमारी के चलते भर्ती किया गया था, इसमें अभी भी आठ की तबीयत में पूरी तरह से सुधार नहीं आ सका है। बड़ों में भी महिलाओं व बुजुर्गों समेत कई रोगी भर्ती किए गए। तेज बुखार के साथ उल्टी-दस्त की समस्या से उनकी तबीयत खराब है।


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि अचानक गर्मी से सर्दी होने के कारण शरीर का थर्मोरेगुलेशन सिस्टम गड़बड़ा जाता है। इस वजह से प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और वायरस सक्रिय हो जो हैं। इससे बुखार, दस्त, खांसी, जुकाम आदि की समस्या शुरू हो जाती है। बच्चों और बुजुर्ग जल्दी बीमार पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें