फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को ठंड सताई, अलाव तापकर हो रही पढ़ाई

Tue, 03 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
कछपुरा बेसिक विद्यालय में ठंड से बचने के लिए आग के पास बैठकर पढ़ते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के बाद बढ़ी ठंड से सभी परेशान हैं। हाल ये है कि मंगलवार सर्वाधिक ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 7.5 डिग्री रहा। कछपुरा बेसिक विद्यालय समेत कई स्कूलों में ठंड से बचने के लिए बच्चे अलाव के पास बैठकर पढ़ते दिखे।  बच्चों की परेशानी देख पसीजे डीएम शमीम अहमद खान ने कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों का छह जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। जबकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं की कक्षाएं सुबह 11 से तीन बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन

रविवार रात हुई बारिश के बाद सदी बढ़ी है। मंगलवार को जनपद में सर्दी ने कहर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह से ही चारों ओर छाई कोहरे की चादर और गलन भरी सर्दी ने सभी को बेहाल कर दिया। स्कूलों की छुट्टी न होने से बच्चों को सुबह जल्द उठकर स्कूल जाना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बेसिक विद्यालयों के बच्चों को हुई। कक्षाओं में दरवाजे न होने और सर्दी से बचने के कोई इंतजाम न होेने के कारण ज्यादातर विद्यालयों के बच्चे आग जलाकर पढ़ते दिखे। शिक्षकों ने प्रशासन से स्कूल बंद करने की मांग की। ये देख
विज्ञापन


बैलगाड़ी की चाल चल रहीं ट्रेनें
अप ट्रैक की लेट ट्रेनें
महानंदा 19 घंटे, आम्रपाली 12 घंटे, फरक्का 18 घंटे, वैशाली 13 घंटे, मरुधर 16 घ्ंाटे, मगध 16 घंटे, रिवर्स शताब्दी 10 घंटे।

डाउन ट्रैक की लेट ट्रेनें
इंटर सिटी एक्सप्रेस 12 घंटे, स्वर्ण शताब्दी 17 घंटे, फरक्का 12 घंटे, मगध 10 घंटे, मरुधर 12 घंटे, आम्रपाली 14 घंटे, तूफान 22 घंटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें