पटाखों से होने वाले दुष्प्रभाव एवं पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए सर्वोदय अहिंसा अभियान का शुभारंभ सोमवार को सेविन हिल्स स्कूल से किया गया। श्री शांति नाथ युवा समिति के इस अभियान के तहत बच्चों को पटाखे न चलाने के साथ स्वच्छ भारत की मुहिम से जोड़ा जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि दीपावली पर पटाखे नहीं दीप जलाएं। पटाखे से होने वाले प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग पर खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव ने बच्चों एवं शिक्षकों को पटाखे न चलाने की शपथ दिलाई।
अभियान प्रमुख शुभम जैन ने बच्चों को अभियान की जानकारी देते हुऐ पटाखे न चलाने की अपील की। इस दौरान संजय सक्सेना, सौरभ दुबे, असमा फातिमा, सुनील जैन, सुधांशू जैन, पीयूष जैन, शेखर जैन, नितिन जैन, नीतेश जैन, प्रतीक जैन, शिवम जैन के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन मृदुल शर्मा ने किया।