फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में दो घरों में चोरी

Mon, 02 Nov 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बीती रात मुख्यमंत्री के गांव सैफई में धावा बोलकर दो भाइयों के घर से नगदी, जेवर समेत करीब छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह उठने पर परिजनों को कमरे के दरवाजे बाहर से बंद मिले। किसी तरह दरवाजे खोलने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

 
सैफई गांव में रविवार रात एक ही परिसर में बने अलग-अलग मकानों में सुखवीर सिंह और विनोद कुमार पुत्रगण गोपीचन्द्र का परिवार सो रहा था। रात में चोरों ने उनके घरों को निशाना बनाया। चोरों ने सुखवीर सिंह के उस कमरे में बाहर से कुंडी बंद कर दी, जिसमें परिवार के लोग सो रहे थे।

इसके बाद चोरों ने घर के दूसरे कमरे का ताला खोलकर उसमें रखी लोहे की आलमारी का ताला तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी में रखी एक जोड़ी सोने की झुमकी, कुंडल, एक मंगल सूत्र, पायल, दो सोने की जंजीर, चार सोने की अंगूठी, पांच सौ रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने सुखवीर के भाई विनोद कुमार के घर पर धावा बोला और सो रहे परिजनों को कमरे के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। दूसरे कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़ कर नगदी व जेवरात पार कर दिए।

चोरों ने विनोद के घर से दो जोड़ी सोने की झुमकी, दो पायल, दो सोने की जंजीर, चार सोने की अंगूठी, चार सोने के कंगन पार कर दिए। सुबह जब सुखवीर सिंह जागा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने पर अपनी मां को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया।

जब उसने दूसरे कमरे का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। जब वह अपने भाई के घर चोरी की बात बताने पहुंचा तो उसके कमरे की भी बाहर से कुंडी लगी थी। चोरों ने दोनों घरों से लगभग छह लाख रुपये का माल पार कर दिया है। परिजनों ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सैफई थाना पुलिस ने प्रार्थनापत्र लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें