फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलने में था असमर्थ, मां को देख लग गया गले

विज्ञापन
फोटो संख्या 03- नुमाईश से लापता हुए मासूम बच्चे को पुलिस के प्रयास से फिर मिली मां की गोद - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। रविवार दोपहर परिजनों के साथ नुमाइश मैदान मेले में आया छह वर्षीय बच्चा भीड़ में गुम हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। वह बोलने में असमर्थ था।
विज्ञापन

देर शाम वह एक सिपाही को रोते हुए मिला, सूचना पर नुमाइश चौकी पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। जहां सिपाही ने बच्चा उनके सुपुर्द कर दिया।
स्वरूप नगर निवासी शहनाज रविवार को अपने छह वर्षीय बेटे छोटू व परिवार के सदस्यों के साथ नुमाइश मैदान में चल रहे मेला देखने आई थी। इस दौरान उनका बेटा लापता हो गया।
परिजनों ने उसकी तलाश चालू की लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने मैदान से घोषणा कराने के साथ ही चौकी में जानकारी दी। इधर लापता बच्चा शाम को एक पेट्रोल पंप के पास खड़ा रो रहा था।
विज्ञापन

यह देख वहां मौजूद ट्रैफिक के प्रशिक्षणार्थी आरक्षी मुकेश कुमार ने उससे पूछताछ की व नाश्ता कराया। सिपाही ने बताया कि बच्चा बोल नहीं पा रहा था। इस पर उसने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
वायरलेस के माध्यम से नुमाइश चौकी पुलिस को लापता बच्चे के मिलने की जानकारी हुई। पुलिस व परिजन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। जहां मां को देख बेटा रोते हुए गले लग गया।
परिजनों ने ट्रैफिक सिपाही मुकेश कुमार की सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। प्रभारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चे के परिजनों से पूछताछ की गई। इसके बाद उसे उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें