फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे टब में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊदी (इटावा)। क्षेत्र के रमीकावर गांव में खेलते समय 11 माह का बच्चा पानी भरे टब में डूब गया, इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रमीकावर गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह राजपूत पर कुछ दिन पहले खेत की रखवाली के समय गोवंश से हमला कर दिया था। इसमें सुनील के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। घायल सुनील को देखने शनिवार को रिश्तेदार आए थे। घर के लोग रिश्तेदार के पास बैठे थे। सुनील की पत्नी पूनम रिश्तेदारों को नाश्ता पानी बना रही थी। इस बीच उनका 11 माह का बेटा शनि खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गया। वहां पानी से भरे टब में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक शनि नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। टब में शव मिलने पर कोहराम मच गया। सुनील के तीन बेटों मिलन और प्रिंस में शनि सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें