फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई चिकित्सा विवि में तीमारदार का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। चिकित्सा विश्वविद्यालय में शनिवार को तीमारदार का पर्स चोरी हो गया। ढूंढने में पर्स एक महिला सफाईकर्मी के पास मिला।
विज्ञापन

भरथना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर निवासी मोहित यादव की बहन रूबी देवी चिकित्सा विवि में आर्थो वार्ड में भर्ती हैं। मोहित की पत्नी स्नेहा रूबी की देखरेख के लिए अस्पताल में रुकी हैं। शुक्रवार रात सोते समय स्नेहा का पर्स चोरी हो गया। पास में अस्पताल की महिला सफाईकर्मी भी लेटी थी। सुबह अस्पताल पहुंचने पर स्नेहा ने मोहित को जानकारी दी। महिला सफाईकर्मी के पास पर्स, जंजीर और रुपये मिल गए। स्नेहा ने बताया कि पर्स में पंद्रह हजार रुपये दो जगह रखे थे। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस महिला सफाईकर्मी को ले गई लेकिन लेनदेन कर छोड़ दिया। सैफई थानाध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने बताया कि ऐसा कोई मामला पुलिस के संज्ञान में ही नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें