फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने ताखा तहसील निर्माण का जायजा लिया

Sun, 31 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार। प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्र ने ताखा में निर्माणाधीन तहसील भवन और आवासों का निरीक्षण किया।  सुबह साढ़े सात बजे के करीब कोहरे के बीच निरीक्षण से खलबली मच गई।
विज्ञापन


 ताखा में भरथना ऊसराहार सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन तहसील भवन और आवासीय भवन का निरीक्षण रविवार की सुबह किया।  उन्होंने कार्यदायी संस्था को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्ता और समय का हिसाब रखा जाए।  ताखा में तहसील भवन अस्थायी रूप से संचालित है। 

ऐसे में भवन की जरूरत है।  इसलिए कार्य को समय से पूरा किया जाए।  निर्माण में धन की कमी किसी प्रकार से नहीं रहेगी।  शासन की प्राथमिकता के आधार पर निर्माण तय समयसीमा में कर लिया जाएगा।  इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ईश्वर चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें