फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गणतंत्र दिवस पर इटावा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। प्लेटफार्म पर वेटिंग हाल समेत बाहर बैठे यात्रियों समेत ट्रेनों में संदिग्धों की तलाशी ली गई। पुलिस की सख्ती देख बिना वजह स्टेशन पर घूम रहे लोग खिसक गए। रविवार शाम को उच्चाधिकारियों के आदेश पर जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसमें प्लेटफार्म एक से लेकर पांच तक बैठे यात्रियों के सामन को एक-एक करके चेक किया गया। इटावा जंक्शन पर सभी प्लेटफार्म सर्कुलेटिंग एरिया टिकट विंडो आदि स्थानों पर सघन चेकिंग की गई कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। साथ ही प्रतीक्षालय में ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों की भी पड़ताल की गई।
इसके अलावा इटावा जंक्शन से अप-डाउन में रुकने वाली ट्रेनों में यात्रियों की तलाशी की गई। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि कई लोगों से आने-जाने के बारे में पूछा उनके आधार कार्ड भी चेक किए। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें