फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सबसे सस्ता इलाज: अखिलेश

Thu, 05 Mar 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देशभर में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां जनता को सबसे सस्ते इलाज की सुविधा मिल रही है। वह गुरुवार को सैफई पंडाल में स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देेश्य है कि कैंसर, हृदय रोग, किडनी से संबंधित रोगों का इलाज सरकारी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध हो। इसके लिए पिछले तीन साल से सरकार प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें