फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर पर हंगामा किया

Wed, 04 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में कोर बैंकिंग शुरू हो जाने के बाद से अव्यवस्था से नाराज बचत अभिकर्ताओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। डाक अधीक्षक और पोस्टमास्टर का घेराव कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधान डाकघर में 12 जनवरी से कोर बैंकिंग शुरू कर दी गई है। लेकिन न आवेदन फार्म है न ही प्रिंटर। विंडो कम होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बचत अभिकर्ताओं का कहना है कि वर्तमान में 15 योजनाएं चल रही हैं।

काउंटरों की संख्या मात्र चार है। सुकन्या योजना शुरू हुए एक साल से भी अधिक क ा समय हो गया है, लेकिन एक भी खाता नहीं खुल पाया है। बदहाली का आलम यह है कि  काउंटर पर सुबह 9 बजे से ही कतारें लगना शुरू हो जाती हैं। इसके बाद भी कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। भुगतान न होने के कारण ग्राहकों क ो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बचत अभिकर्ता संघ के महामंत्री करुणाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि फिनेकिल सॉफ्टवेयर भी फेल हो चुका है। सॉफ्टवेयर कंपनी तथा उच्च अधिकारियों के बीच साठगांठ की जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि समस्याओं को लेकर डाक अधीक्षक अनिलकुमार व पोस्टमास्टर रामबाबू यादव का घेराव किया गया है।

दोनों अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। विरोध प्रकट करने वाले बचत अभिकर्ताओं में उमेश चंद्र गोयल, प्रदीप त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, विशाल, शिवकु मार गुप्ता, मंजूषा मिश्रा, शशि गुप्ता, सुनीता देवी, सुमनलता आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें