फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में 30 की जगह मिले सिर्फ 3 बैड, एक्सरे मशीन भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरसईनावर पहुंचीं डीएम श्रुति सिंह को 30 बेड की जगह तीन बेड ही मिले। महिला वार्ड में बिजली नहीं होने पर जनरेटर बंद मिला।
विज्ञापन

अस्पताल में एक्सरे मशीन भी बंद मिली। इन अव्यवस्थाओं को देख डीएम का पारा चढ़ गया। नाराजगी जताते हुए उन्होंने अव्यवस्थाओं पर 15 दिनों के अंदर सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है। डीएम ने प्रसव के आंकड़ों में कमी पर चिकित्सा अधीक्षक से भी जवाब तलब किया।
डीएम ने मंगलवार को सीएचसी सरसईनावर का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां ओपीडी में मरीजों की कम संख्या और गर्भवती महिलाओं के प्रसव के आंकड़ों में कमी मिली।
एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति होने के बाद भी अस्पताल में एक्सरे नहीं होने पर डीएम ने फटकार लगाई। दंत चिकित्सक, तंबाकूरोधी नियंत्रण कक्ष, इमर्जेंसी, फार्मासिस्ट ड्यूटी कक्ष में ताला लगे होने व कमरे में कबाड़ रखा देख डीएम का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 बेड के अस्पताल में मात्र तीन बेड सही हालत में मिले। निरीक्षण में सीएचसी में मिली अव्यवस्था को लेकर डीएम ने सीएमओ भगवान सिंह से रिपोर्ट तलब करते हुए 15 दिनों में सभी व्यवस्थाओं को सही कराने के लिए कहा।
उन्होंने निर्धारित अवधि के बाद सीएचसी का दोबारा निरीक्षण करने की बात कही। वहीं, एसडीएम ताखा सत्य प्रकाश मिश्रा से हर सप्ताह निरीक्षण करने के लिए कहा। इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी
ब्लाक ताखा से सैफई और जिला अस्पताल की दूरी को देखते हुए डीएम ने ताखा में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था शुरू करने के निर्देश सीएमओ को दिए। ग्रामीणों ने ऊसराहार में बिना पंजीकरण के चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच कराने और सीएचसी पर महिला चिकित्सक के न आने की शिकायत की। इस पर डीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
महिला चिकित्सक को घर बैठे मिलता है वेतन
सीएचसी सरसईनावर में तैनात महिला चिकित्सक श्वेता यादव, एक्सरे टेक्नीशियन के महीनों तक नहीं आने और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर मासिक खर्चा लेकर ड्यूटी करवाने की लिखित शिकायत ग्रामीण सुमित कुमार, आनंद कुमार, ऊषा देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गुप्ता, राम औतार, गोविंद कुमार, विजय कुमार, अमित दुबे, संजय कुमार, अंकित गुप्ता सहित अनेकों लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से की।
जल्द शुरू होगा ताखा सीएचसी
ताखा का 30 बेड का बंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द शुरू होगा। जिलाधिकारी ने श्रुति सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी भगवान सिंह को चिकित्सीय स्टाफ की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेज देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें